GMCH STORIES

सांसद जोशी प्रदेश में सदस्यता सह प्रमुख नियुक्त

( Read 5602 Times)

16 Jun 19
Share |
Print This Page
सांसद जोशी प्रदेश में सदस्यता सह प्रमुख नियुक्त

 भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश के सदस्यता सह प्रमुख के रूप में राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चौहान ने चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी को नियुक्त किया है।

यह जानकारी देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने बताया की भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में सदस्यता प्रमुख के रूप में आमेर विधायक सतिश पुनिया तथा सह-प्रमुख के रूप में चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी को नियुक्त किया है।

सांसद सी.पी.जोशी को सदस्यता सह प्रमुख का दायित्व प्रदान किये जाने पर पुर्व यूडिएच मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, पूर्व मंत्री चुन्नीलाल धाकड, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चन्द्रभान सिंह आक्या, ललित ओस्तवाल, पुर्व विधायक अशोक नवलखा, छगन सिसोदीया, सुरेश धाकड, गौतम दक, डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जाट, जिला प्रमुख लीला जाट सहित सभी पार्टी व मोर्चो के पदाधिकारीयों जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News , Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like