GMCH STORIES

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने की युवा मोर्चा के प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

( Read 5556 Times)

25 Apr 22
Share |
Print This Page

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने की युवा मोर्चा के प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

चित्तौड़गढ / भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार के विरोध में तथा बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ में सर्किट हाउस के बाहर हस्ताक्षर अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सी.पी.जोशी, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश गाड़री ने की। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
        अभियान के जिला संयोजक एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने बताया कि यह प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा जिसमें प्रथम चरण में सार्वजनिक स्थान पर, द्वितीय चरण में संस्थागत स्थानों पर एवं द्वितीय चरण में चल कर अभियान डोर टू डोर चलाया जाएगा जिसके तहत पूरे राजस्थान में 50लाख हस्ताक्षर एवं चित्तौड़गढ़ में 2 लाख हस्ताक्षर कराए जाएंगे। हस्ताक्षर अभियान के शुभारंभ के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बढ़ चढ़कर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया एवं राजस्थान सरकार के प्रति आक्रोश भी प्रकट किया।
        इस दौरान इंद्रमल सेठिया, प्रदीप काबरा, सुरेश झंवर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला महामंत्री राधेश्याम कुमावत, सूर्य प्रताप सिंह गुड़ा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, रवि कल, जगदीश भांड, जिला मंत्री नवीन सुखवाल, आशीष सिकलीकर, जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा, जिला संयोजक कुलदीप चतुर्वेदी, शुभम सुखवाल, गजेंद्र प्रताप सिंह बस्सी, हरीश वैष्णव उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like