GMCH STORIES

युवा मोर्चा ने शहीदों को पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलि,किया नमन

( Read 3524 Times)

22 Apr 22
Share |
Print This Page

युवा मोर्चा ने शहीदों को पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलि,किया नमन

        चित्तौड़गढ़ |  भारतीय जनता युवा मोर्चा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
        कार्यक्रम जिला संयोजक भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को याद कर युवा मोर्चा चित्तौड़गढ़ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही यह कार्यक्रम युवा मोर्चा द्वारा हर मंडल स्तर पर जो पूर्व में अपनी सेवा दे चुके सैनिकों के घर जाकर सम्मान करेंगे। और शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसी के साथ  युवा मोर्चा जिले भर में शहीद हुए सैनिकों के परिवार जन का सम्मान एवं शहीद स्मारकों पर साफ-सफाई करेगा एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया जाएगा।
         इस कार्यक्रम में पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, पार्षद शिव शर्मा, लोकेश त्रिपाठी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रवि मेनारिया, जिला मंत्री नवीन सुखवाल, पुनीत शुक्ला, सोशल मीडिया जिला संयोजक कुलदीप चतुर्वेदी, मीडिया संयोजक सचिन त्रिपाठी, अर्जुन बैरवा, चंचल जैन, किशन जाट, लक्की आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like