GMCH STORIES

प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में से होगा ग्रामीण सडकों का विकास- सांसद जोशी 

( Read 1996 Times)

28 Sep 21
Share |
Print This Page
प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में से होगा ग्रामीण सडकों का विकास- सांसद जोशी 

चित्तौडगढ | प्रधानमंत्री सडक योजना के तृतीय फेज में उदयपुर जिले की मावली एवं वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की ४२ किमी सडको के सुदृढीकरण का काम होगा। 
    सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी की अनुशंसा पर उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा में कुल ३० किमी की सडके जिसमें चारगदिया कुंथवास मेनार रूण्डेडा सडक राष्ट्रीय राजमार्ग ७६ मेनार से रूण्डेडा का भाग किमी १४/० -२०/० तक कुल ६ किमी, डबोक घणोली वल्लभनगर सडक का किमी ३/० से ९/० वाया महाराज की खेडी, नामरी मोड, करणपुर, राणाकुई तक कुल ६ किमी, आलुखेडा सगतपुरा भीण्डर धारता कलवल तेलनखेडी भीण्डर किमी १३/० से २३/० कुल १० किमी, मुरडिया से मोरझाई वाया शंभुपुरा धमानिया, बागथल सियाखेडी तारावट किमी ०/० से ८/० कुल ८ किमी इसी तरह मावली विधानसभा क्षेत्र में मावली खेमपुर ढुढिया सडक मावली वल्लभनगर सडक से प्रारंभ होकर गांव गोर्वधनपुरा से खेमपुर तक ०/० से ५/५०० किमी तक कुल ५.५० किमी, फतहनगर ईंटाली सडक किमी १/२०० से ७/७०० कुल ६.५० किमी सडकों के सुदृढीकरण का काम होगा। यह प्रस्ताव संबंधित मंत्रालय को भेजे है। 
       सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद सी.पी.जोशी की पहल एवं अनुशंषा पर जिले में पिछले वर्ष भी प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना तृतीय फेस के तहत मावली विधानसभा में घासाखेडी से वाया महुडा सिन्धु ४ किमी राशि १०६.३ लाख रू, भानसोल वाया पलाना कलां, छोटीखेडी मोटीखेडी ४ किमी राशि १२५ लाख रू, १६२ई से साकरोदा फलीचडा होते हुये ब्लाक बार्डर तक ८ किमी राशि ३५८.५ लाख, मांगथला*कृषि उपज मण्डी सडक घासा मानकियावास से खरवडों का गुडा लम्बाई*१.९० कि.मी. राशि १९.९५ लाख रू., सांगवा*एमडीआर ३६ गुडली खेमली पलाना मावली सडक किमी १३ से देवाली लम्बाई १ कि.मी. राशि १० लाख रू., तथा वल्लभनगर विधानसभा में खेरोदा किमी ५ से अडिण्दा सडक मासिंगपुरा ग्राप*बग्गड*लम्बाई १.३५ कि.मी. राशि* १४.१८ लाख रू. रूण्देडा (एनएच ७६) से मेनपुरिया*बरोडिया*लम्बाई ७ कि.मी. राशि ७३.५ लाख रू., अमरपुरा जागीर*मालनावास से धाकडों का खेडा*लुणदा*लम्बाई ४.२५ कि.मी. राशि*४४.६३ लाख रू.,  खेरोदा से मेनार कुल ५.३० किमी राशि २३२ लाख रू, खेरोदा से तारावट मोरजाई रोड वाया नवानिया किकावास नेतावला कुल ५.३० किमी राशि २३२ लाख रू, नान्दवेल वल्लभनगर रूण्डेडा खेरोदा बांसडा रोड ८.४० किमी राशि ३५१ लाख रू, डबोक घणोली वल्लभनगर रोड ३ किमी राशि ११२ लाख रू, जैतपुरा से कियाखेडा वाया धारता खिमावतों का खेडा हिंता कुल १३ किमी ३७९ लाख रू की सडकों का कार्य प्रगति पर है। 
        इन सडकों की स्वीकृति के लिये सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like