GMCH STORIES

धाकड किसानों की आवाज थे - सांसद जोशी

( Read 9999 Times)

29 Jun 21
Share |
Print This Page

धाकड किसानों की आवाज थे - सांसद जोशी

चित्तौडगढ,  राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल धाकड  आम किसान की आवाज थे और वह हमेशा किसान के लिए सरकार में पैरवी करते थे।यह बात सांसद सी पी जोशी ने धाकड के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कही।
        सांसद जोशी ने कहा कि पूर्व मंत्री धाकड ने हमेशा गांव के विकास और गरीब के कल्याण के लिए प्रयास किए थे। मंत्री रहते भी हुए भी हमेशा सादगी से रहे और जीवन पर्यंत स्वयं खेती कर अपना दायित्व पूरा किया। संगठन में जिला अध्यक्ष के रूप में भी पार्टी के कार्य पूर्ण किए। 
        सांसद जोशी ने कहा कि धाकड राजनीति में सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे । नहर और खादी ग्रामोद्योग के मंत्रालय में भी अपने काम से अलग पहचान बनाई। धाकड का निधन सबके लिए अपूरणीय क्षति है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like