मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Chittor News

नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र वार्डों के आरक्षण के लिए लाटरी 18 को

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र जिले की नगर परिषद, चित्तौड़गढ़, नगर पालिका निम्बाहेड़ा व रावतभाटा के वार्डों के आरक्षण के लिए 18 सितम्बर, बुधवार

WAf𝕏TGin🖨
नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र वार्डों के आरक्षण के लिए लाटरी 18 को

चित्तौड़गढ़  / आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र जिले की नगर परिषद, चित्तौड़गढ़, नगर पालिका निम्बाहेड़ा व रावतभाटा के वार्डों के आरक्षण के लिए 18 सितम्बर, बुधवार  प्रातः 11 बजे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी।

यह जानकारी प्रदान करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी(अतिरिक्त जिला कलक्टर-प्रशासन) मुकेश कुमार कलाल ने बताया कि वार्डों के आरक्षण की लाटरी राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 6 एवं राजस्थान नगर पालिका (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 5 के प्रावधानों के तहत निकाली जाएगी।  इसके लिए सभी संबंधित जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।