GMCH STORIES

गांधी जीवन दर्शन प्रदर्शनी को देखने लगा रहा जमघट

( Read 9494 Times)

13 Jul 19
Share |
Print This Page
गांधी जीवन दर्शन प्रदर्शनी को देखने लगा रहा जमघट

चित्तौड़गढ़ /  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में चित्तौड़गढ़ के इन्दिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में चल रही तीन दिवसीय गांधी जीवन दर्शन प्रदर्शनी जनाकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। शुक्रवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दिन भर प्रदर्शनी मण्डप में अवलोकनकर्ताओं का जमघट लगा रहा।

प्रदर्शनी अवलोकन के लिए आए लोगों ने प्रदर्शनी के विभिन्न चित्रों के साथ सेल्फि का आनंद लिया और फोटो ख्िंाचवाए।

हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के प्रदर्शन को देखा

प्रदर्शनी अवलोकन के लिए आए लोगों ने ऑडिटोरियम के एक कोने में लगाई हैण्डलूम उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री स्टॉल पर हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के प्रदर्शन को देखा। यह प्रदर्शनी राजस्थान राज्य बुनकर सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा संचालित राजस्थान हैण्डलूम हाउस, भीलवाड़ा की ओर से लगाई गई है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like