GMCH STORIES

अरूण जेटली जी रूप में देश ने एक अनमोल रत्न खोया-जोशी

( Read 7618 Times)

26 Aug 19
Share |
Print This Page
अरूण जेटली जी रूप में देश ने एक अनमोल रत्न खोया-जोशी

चित्तौडगढ | चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने पुर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता अरूण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये राष्ट्र के लिये एक अपूरणीय क्षति बताया।

  सांसद जोशी ने देश के पुर्व वित्त मंत्री, प्रखर वक्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता, कानुनविदअरूण जेटली के निधन पर कहा कि वे बचपन से ही देशभक्ति की प्रेरणा से औतप्रोत और अपनी बात बेकाकी से रखने वाले रहे है। उन्होनें संगठन एवं सरकार में अपनी भूमिका हमेशा जिम्मेदारी से निभाई है। जेटली जी के जीवन से न केवल संगठन सदस्यों ने बल्कि पुरे देश ने प्रेरणा ली है। मुझे भी पंाच वर्ष लोकसभा सदस्य के रूप में उनका सानिध्य मिला, उन्होनें क्षेत्र के उपर भी विशेष स्नेह रखा जब जब मेने कोई भी विषय उनके विभाग से संबधी रखा तो उनका त्वरित निस्तारण किया। ससंदीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण फसल खराबे पर राष्ट्रीय आपदा कोष से संसदीय क्षेत्र के किसानों को करोडों रूपये की मुआवजा राशि मिल सकी तथा जब भी अफीम की समस्याओं के संबध में उनसे निवेदन की उन्होंने त्वरितता से अफीम संबधी समस्याओं का हल कर किसानों को राहत प्रदान करवायी। इसके साथ ही मार्बल संबधी व्यापारियों को भी आवश्यकतानुसार राहत प्रदान करायी।

  केन्द्रीय एवं राज्य शुल्क की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को खत्म कर देश में गुड्स एवं सर्विसेज टैक्स जीएसटी जैसा परिवर्तनकारी वित्तिय सुधार एवं आयकर अधिनियम में नये प्रत्यक्ष कर कोड लिखना प्रारंभ करना इनके कार्यकाल की विशेष उपलब्धि रही।

 

 

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like