GMCH STORIES

चित्तौड़गढ़ सीओ स्काउट पद पर विनोद कुमार घारू ने कार्यग्रहण किया

( Read 20103 Times)

22 Aug 19
Share |
Print This Page
चित्तौड़गढ़ सीओ स्काउट पद पर विनोद कुमार घारू ने कार्यग्रहण किया

चित्तौड़गढ़ / राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़  के सर्कल आर्गेनाइजर पद पर विनोद कुमार घारू ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। यह जानकारी स्थानीय संघ सचिव देवकी नन्दन वैष्णव ने दी।

    पदभार ग्रहण करने के उपरान्त सीओ विनोद कुमार घारू ने जिले की स्थिति की जानकारी लेकर स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर, गाइडर के लिए राज्य मुख्यालय से संचालित स्काउट गाइड प्रवृत्तियों, विभिन्न प्रकार के शिविर, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक बुराईयों के उन्मूलन, नशा मुक्ति, जल शक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, वृद्वजन सेवा, ईको क्लब का संचालन, बालिका हेतु आत्मरक्षा, व्यक्तित्व विकास, राजकीय योजनाओं के संचालन में सहयोग, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न जागरूकता अभियानों का संचालन पर विस्तार में चर्चा की एवं विश्वास जताया कि चित्तौड़गढ़ जिले को राज्य की अग्रणी पंक्ति में लाने का सतत् प्रयास करेंगे।

    इस अवसर पर स्थानीय संघ कोषाध्यक्ष पंकज दशोरा, जिला प्र8िाक्षण आयुक्त स्काउट हेमेन्द्र कुमार सोनी, संयुक्त सचिव सुषमा पुरोहित, स्काउट मास्टर मुरलीधर भट्ट, रोवर सुरेश गुर्जर आदि उपस्थित थे।

    सीओ स्काउट के कार्यग्रहण करने पर स्थानीय संघ चित्तौडगढ के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट गाइड कल्याणी दीक्षित, प्रधान अर्जुन मून्दड़ा, कार्यकारिणी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा, उप प्रधान जयप्रकाश भटनागर आदि स्वागत किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like