GMCH STORIES

चित्तौड़गढ़ जिले में वर्षा  का दौर जारी

( Read 10280 Times)

17 Aug 19
Share |
Print This Page
चित्तौड़गढ़ जिले में वर्षा  का दौर जारी

चित्तौड़गढ़ / चित्तौड़गढ़ जिले में बारिश का दौर निरंतर  जारी  है व अच्छी वर्षा होने के समाचार हैं।   शुक्रवार  प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटो में चित्तौडगढ़ जिले में बांधों सहित अनेक क्षेत्रों मे लगातार  वर्षा का दौर जारी रहा। गंगरार में  135 मिमी,  कपासन में 72 मिमी,  भूपालसागर   में 90 मिमी,  राशमी में 80  मिमी,  बेेगूं में 302 मिमी, रावतभाटा में  90 मिमी,  निम्बाहेड़ा में 119  मिमी , भदेसर में 131 मिमी, बड़ीसादड़ी में  117  मिमीे  तथा डूंगला में 108   मिमी वर्षा दर्ज की गई।

       नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिल्ट लैब चित्तौड़गढ में 124  मिमी, गंभीरी बांध पर 98  मिमी,  वागन बांध पर 122  मिमी, बस्सी बांध पर 95 मिमी, ओरइ बांध पर 127 मिमी, बड़गांव बांध पर 71 मिमी,  भोपालसागर बांध पर 92 मिमी,  कपासन टेंक पर 82  मिमी तथा संदेसर बांध पर 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like