GMCH STORIES

मोदीजी के नेत्रत्व में देश का मान सम्मान बढा है

( Read 4819 Times)

23 Apr 19
Share |
Print This Page
मोदीजी के नेत्रत्व में देश का मान सम्मान बढा है

लोकसभा मीडिया सहसंयोजक कमल किशोर माथुर ने बताया कि सोमवार को चित्तौडगढ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी व सांसद सीपी जोशी ने सोमवार को बेगूँ विधानसभा क्षेत्र के साडास व गंगरार मण्डल में जनसम्फ किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक सुरेश धाकड भी साथ रहे ।

भाजपा प्रत्याशी सांसद सी.पी.जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा किआगामी २९ अप्रेल को होने वाला यह चुनाव हमारे देश की दिशा एवं दशा को तय करने वाला चुनाव है। इस चुनाव का परिणाम यह तय करेगा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त एवं सबल भारत का निर्माण करते हुए  समृद्धि के शिखर को छूने की दिशा में कदम बढाएगी। पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में भारत ने अपने खोए हुए स्वाभिमान को पुनः प्राप्त करते हुए देश विदेश में लोकप्रियता एवं सम्मान के जिस शिखर को छू लिया है उसे देश का विपक्ष पचा नही पा रहा है। देश के विपक्षी दल वैचारिक स्तर पर विरोध करने की सीमा पार करते हुए मोदी विरोध में इतने अधिक आगे बढ गए कि कब उन्होंने देश के सम्मान की सीमा को लांघ कर देशद्रोह को अंगीकार कर लिया उन्हें स्वयँ को भी इसका ज्ञान नही हो पाया। ये विपक्षी दल नही जानते कि महज लोकसभा चुनावों में देश की जनता से लोक लुभावन वादे करके उनका वोट हथियाने के षड्यंत्र के लिए  महामिलावटी गठबंधन के झांसे में देश की जनता आने वाली नही है। देश की जनता ने अपना मानस बना लिया है प्रत्येक देशभक्त नागरिक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हुए भारतीय जनता पार्टी के साथ है तथा आगामी २३ मई को जब लोकसभा चुनावों का परिणाम आएगा तो हमारे देश की जनता ही नही अपितु समूचे विश्व को एक सुखद अहसास होगा क्योंकि शेष विश्व भी सुखी समृद्ध एवं सशक्त भारत की अवधारणा को स्वीकार कर चुका है।

पूर्व विधायक सुरेश धाकड ने कहा किवर्तमान समय में मेरा आप सभी से यही अनुरोध है कि चित्तौडगढ के विकास व भारत के सुखद भविष्य के भाजपा को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने के लिए संकल्प लेवें।

    जोशी ने साडास व गंगरार मण्डल के पुठोली,आजोलिया का खेडा,सुवानिया,चौगावडी,लालास,कुवांलिया,तुम्बडिया, साडास, रघुनाथपुरा,मण्डफिया,सादी,सोनियाना,उण्डवा,बूढ, सुदरी,खारखंदा,कांटी,बोरदा,बोलो का सांवता,जोजरो का खेडा, गंगरार क्षेत्र में जनसम्फ किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री देवीसिंह राणावत,विधानसभा प्रभारी रघु शर्मा, गंगरार प्रधान देवीलाल जाट,साडास मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया, गंगरार मण्डल अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, सहित जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

    कल भाजपा प्रत्याशी सांसद सी.पी.जोशी बेंगू विधानसभा के चेंची,कमाण्ड एवं नन्दवाई मण्डल के सुवाणिया, काटून्दा, सामरिया, रावडदा, ठूकराई, आंवलहेडा, सादी, रायता, रामपुरिया, चेंची, गोविन्दपुरा, धामंचा, दौलतपुरा,डोराई मेघपुरा, मंडावरी, अनोपपुरा, नन्दवाई, जयनगर, खेडी(तेजपुर), बिछोर, पारसोली खेरपुरा, बरनियास, दुगार, इटावा, राजगढ,गोपालपुरा मे जनसम्फ रहेगा साथ मे पूर्व विधायक सुरेश धाकड भी साथ रहेगें।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like