GMCH STORIES

अफीम किसानों के लिये बडी खुशखबरी सांसद सी.पी.जोशी के प्रयास लाये रंग

( Read 7660 Times)

13 Mar 19
Share |
Print This Page
अफीम किसानों के लिये बडी खुशखबरी सांसद सी.पी.जोशी के प्रयास लाये रंग

चित्तौडगढ |   केन्द्र के वित मंत्रालय ने चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी आग्रह पर अफीम किसानों को बडी सौगात प्रदान करते हुये मृतक नामान्तरण को अनुमती दी एवं वर्ष २०१८-२०१९ के वर्षो को भी जोडा गया ५ वर्ष की औसत में जिसे संसदीय क्षेत्र के लगभग १० हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

यह जानकारी दते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने बताया की चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी के किसानों के हितों में किये गये लगातार प्रयासों से विगत ५ वर्षों में संसदीय क्षेत्र के हजारों किसानों के अफीम के लाईसेंस बहाल हुये हैं तथा उसी क्रम में जिन किसानों की मृत्यु हो गयी उन किसानों के वैद्य वारीसों को लाईसेंस दिये जायेंगे इसके साथ ही ५ वर्षो की औसत में वर्ष २०१८-१९ को भी जोडा गया है।

अफीम किसानों को प्रदान की गयी सौगात के लिये भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी समेत सभी भाजपा पदाधिकारीयों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय वित मंत्री अरूण जेटली, वित राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला, व सांसद सी.पी. जोशी का आभार व्यक्त किया।

 

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like