चित्तौडगढ / केन्द्र सरकार ने मेंवाड की वर्षो से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकार करते हुये मेंवाडवासियों को सौगात प्रदान की उसके धरातल पर उतरने का समय आज आ गया है। सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासो से क्षेत्र में पहली बार मिली नई रेल लाईन बडीसादडी-नीमच वाया छोटीसादडी (४८ कि.मी.) नवीन विद्युतीकृत का आज केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता मंत्री थावर चन्द गहलोत के द्वारा बडीसादडी में प्रातः १२ बजे शिलान्यास किया जायेगा।
बडीसादडी-नीमच वाया छोटीसादडी (४८ कि.मी.) नवीन विद्युतीकृत रेलमार्ग की स्वीकृति इस क्षेत्र को केन्द्र सरकार की बहुमूल्य सौगात है। इस सौगात को मेंवाड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जायेगा। इस रेल लाईन के बनने से क्षेत्र के किसान, युवा, व्यापारी एवं आम जन रेल सेवा से जुड पायेंगे। इस हेतु केन्द्र सरकार के रेल मंत्रालय ने ४९५.१८ करोड की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस नवीन रेलमार्ग में ७ मेजर ब्रिज तथा ५७ माईनर ब्रिजों का निर्माण किया जायेगा तथा इसके अलावा बडीसादडी व नीमच के मध्य में चैनपुरिया, जलोदा जागीरा, बरवाडा गुर्जर, छोटीसादडी, नाराणी रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जायेगा।
इस नवीन रेलमार्ग से मालवा तथा मेवाड का संगम हो पायेगा। आजादी के बाद वर्षो से नीमच तथा बडीसादडी के मध्य रेलमार्ग हेतु क्षेत्रवासियों की मांग चल रही थी कई आन्दोलन भी हुए, आजादी से पूर्व १९४४ में पहली बार जब मावली से नीमच के लिये योजना बनी थी, उस समय केवल खेरोदा तक लाईन बिछाई गयी, फिर कानोड तथा १९४५ में बडीसादडी तक लाईन बिछा दी गयी थी लेकिन मावली से नीमच तक की रेल लाईन का स्वप्न अधुरा रह गया था। १९८४ के आस पास मावली बडीसादडी रेल को तत्कालीन सरकार द्वारा बन्द करने की अनुंशषा भी की गयी, आजादी के पुर्व से लगाकर अब तक इसके लिये क्षेत्र की जनता ने कई मांगे की, प्रयास किये लेकिन प्रधानसेवक के रूप में कार्य करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने क्षेत्रवासियों की मांग को गम्भीरता से लेते हुए मावली बडीसादडी के आमान परिवर्तन के बाद बडीसादडी से नीमच नयी रेल लाईन स्वीकृत कि।
बडीसादडी नीमच नवीन रेलमार्ग के लिये मेंवाड में आजादी के बाद पहली बार नई रेल लाईन बिछाई जायेगी एवं पूर्ववर्ती बजट में मावली-बडीसादडी (८२ कि.मी.) आमान परिवर्तन का कार्य चल रहा है।
इस रेल लाईन के लिये सांसद जोशी ने पूर्व में रेल मंत्री सुरेश प्रभु, वर्तमान रेलमंत्री पीयूष गोयल से भेंट कर इस लाईन के महत्व तथा उपयोगिता को उनके समक्ष रखा था। इसके अलावा समय समय पर संसद में लोकसभा के सत्र के दौरान भी इस लाईन की मांग को पुरजोर तरीके से रखा।
बडीसादडी में होने वाले इस कार्यक्रम में नवीन लाईन के शिलान्यास के साथ में कपासन, घोसुन्डा, फतहनगर एवं मावली स्टेशनों पर फुट ऑवर ब्रिज का शिलान्यास घोसुन्डा, फतहनगर, भूपालसागर एवं पाण्डोली के नये हाई लेवल प्लेटफार्म का शिलान्यास व फतहनगर में हाई लेवल प्लेटफार्म का लोकार्पण किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया समेत सांसद सी.पी.जोशी, नीमच मन्दसौर सांसद सुधीर गुप्ता, बडीसादडी विधायक ललित कुमार ओस्तवाल, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चित्तौडगढ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी समेत पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी तथा आमजन उपस्थित रहेंगे।