GMCH STORIES

मतदान की झलकिया

( Read 5535 Times)

08 Dec 18
Share |
Print This Page
मतदान की झलकिया नगर पालिका के सभा भवन में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र बूथ संख्या १५० पर ११ः०० बजे तक ११८४ मतदाताओं में से २७६ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें तीन दिव्यांगों सुगरा, मोहम्मद रुस्तम एवं भेरूलाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बूथ संख्या १४८ पर १०३६ मतदाताओं में से ११ः०० बजे तक २९३ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस बूथ पर दिव्यांग शकीला ने भी अपना वोट डाला। बूथ नंबर १४९ पर ११९७ मतदाताओं में से ११ः२० बजे तक २५० मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कपासन में स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर बूथ नंबर १४७ पर १२३५ मतदाताओं में से २६१ मतदाताओं ने ११ः१५ बजे तक अपने वोट डाले, जिसमें ३ दिव्यांग अभय कुमार राठौड, दिनेश नंदवाना तथा रमेश पुरोहित ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बूथ नंबर १४३ पर ११ः३५ बजे तक १३१७ मतदाताओं में से २३१ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मतदान केंद्र पर ९० वर्षीय गफरुल बेगम ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कपासन विधानसभा क्षेत्र के उपखंड भूपालसागर के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में बूथ नंबर १३१ पर ९६८ मतदाताओं में से ३१६ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर दिव्यांग विक्रमसिह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ नंबर १३२ पर १२ः०० बजे तक ९१९ मतदाताओं में से २९७ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूल में स्थापित बूथ संख्या १९५ पर ११३४ मतदाताओं में से ३८४ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उसरोल में स्थापित बूथ संख्या ११९ पर १०६० मतदाताओं में से १२ः३० बजे तक २९१ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बूथ पर दिव्यांग धनराज ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानाखेडा में स्थापित बूथ संख्या ११७ पर ६०५ मतदाताओं में से १ः४५ बजे तक २३१ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाशमा के बूथ संख्या ११२ पर १ः०० बजे तक ९६५ मतदाताओं में से ३७४ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या १११ पर ९९७ मतदाताओं में से ३६५ मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया तथा बूथ नंबर ११३ पर ९८७ मतदाताओं में से १ः०० बजे तक ३८७ मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इस मतदान केंद्र पर दिव्यांग राजेश कुमार ने मतदान किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जाशमा में स्थापित मतदान केंद्र संख्या ११४ पर ८२२ मतदाताओं में से १ः१० बजे तक २३७ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बडी में स्थापित बूथ संख्या १२१ पर १ः५० बजे तक ७७४ मतदाताओं में से ४९० मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मतदान केंद्र पर नव मतदाता सीमा कुमारी जाट ने पहली बार अपना मत डाला।
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पलासिया में स्थापित मतदान केंद्र संख्या १२२ पर ७०१ मतदाताओं में से २ः०० बजे तक ४३३ मतदाताओं ने अपना मतदान किया। मोड सिह चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरवा के बूथ संख्या १२४ पर १०१७ मतदाताओं में से ५२१ मतदाताओं ने २ः१५ बजे तक तथा बूथ संख्या १२५ पर ९५३ मतदाताओं में से २ः२० तक ४६० मतदाताओं ने अपना मतदान किया। सामुदायिक भवन आकोला में स्थापित बूथ संख्या २१५ पर २ः४५ बजे तक ११२६ मतदाताओं में से ५३५ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कपासन विधानसभा क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर के बूथ पर महिला मतदाता मौडी बाई जाट वृद्ध महिला ने मतदान बूथ पर आकर अपना मत डाला। सिंहपुर में स्थापित मतदान बूथों पर भगवानलाल रेगर, दिनेश कुमार जटिया सहित अन्य मतदाताओं ने प्रथम बार अपना मत डाला। सिंहपुर के मतदान केन्द्र पर महिला एवं पुरूष मतदाताओं की दोपहर में लम्बी कतार मतदान हेतु लगी थी।
चित्तौडगढ विधानसभा क्षेत्र में राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय माताजी की पाण्डोली में स्थापित बूथ पर दिव्यांग मतदाता नाराणी, शिवनारायण, लहरी व बालुराम ने व्हील चेयर पर मतदान बूथ पर आकर मतदान किया। इसी विद्यालय के दूसरे बूथ पर दिव्यांग वैभवपूरी, भगवानपूरी व मोहम्मद ने व्हील चेयर पर आकर मतदान किया। माताजी की पाण्डोली पर स्थापित बूथों पर दोपहर में महिलाओं की लम्बी कतारें लगी थी।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like