GMCH STORIES

आगामी अफीम पॉलिसी को लेकर सांसद जोशी ने मांगे सुझाव

( Read 6365 Times)

12 Aug 18
Share |
Print This Page
आगामी अफीम पॉलिसी को लेकर सांसद जोशी ने मांगे सुझाव चित्तौडगढ| आगामी अफीम पॉलिसी मे किसानों को अधिक राहत मिले एवं ज्यादातर किसान अफीम खेती कर सके इसके लिए नीति मे ध्यान रखा जाए। इस प्रकार के विचार सांसद सी.पी.जोशी ने सांसद जन सुनवा* केंद्र पर अफीम नीति मे किसानों का पक्ष रखने आये काश्तकारों के सामने प्रकट किये।
सांसद जोशी ने लोकसभा क्षेत्र के सभी किसानों, संगठनों एवं प्रमुख लोगों से सुझाव मांगे तथा सांसद जोशी के समक्ष उपस्थित किसानों ने अपनी विभिन्न सुझाव दिए तथा कहा कि विगत चार वर्षो में अफीम पॉलिसी मे किसानों को जिस प्रकार राहत मिली है उसी तरह इस बार भी अधिक से अधिक राहत मिले।
सांसद जोशी ने सभी किसानों को कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा किसान हितैषी निर्णय लिए है तथा इनके मिले सुझावों के अनुरूप अगली पॉलिसी हेतु प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बगदीराम धाकड, जिला उपाध्यक्ष घीसालाल मेवाडा, जिला मंत्री अमरसिंह हाडा, शंकर लाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष कपासन शंभुलाल जाट, मंडल अध्यक्ष भैंसरोडगढ जगदीश पुरी, मंडल अध्यक्ष बेंगू उंकार लाल धाकड, मंडल अध्यक्ष छोटीसादडी ग्रामीण पश्चिम मिठ्ठुलाल जणवा, मंडल अध्यक्ष छोटीसादडी ग्रामीण पश्चिम शांतिलाल मेनारिया, मंडल अध्यक्ष पंहुना रतन लाल अहीर, मंडल अध्यक्ष बडीसादडी ग्रामीण छगन लाल गुर्जर, किसान संघ जिलाध्यक्ष रतन सिंह गंठेडी, संभाग मंत्री पुष्कर शर्मा कनेरा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देशराज गुर्जर, एसीमोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश बोरीवाल, शंकर लाल धाकड, बंशीलाल, शिवलाल धाकड बेंगू, मांगीलाल धाकड पुर्व प्रधान बेंगू, अमर सिंह आंजना छोटीसादडी, विष्णु लाल पाटीदार छोटीसादडी, सोहनलाल मेनारिया छोटीसादडी, शंभु लाल अहिर पुर्व मंडल अध्यक्ष, प्यार चंद धाकड पुर्व मंडल अध्यक्ष, सुरेश धाकड पुर्व सरपंच आदि उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like