मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

सोना 40 रूपए टूटा, चांदी 110 रूपए मजबूत

मुख्य बिंदु
  • बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्ाफा बाजार में बुधवार को सोना 40 रूपये टूटकर 52,797 रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
  • एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
  • इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,837 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
  • सोने के उलट चांदी की कीमत 110 रूपये चढ़कर 62,056 रूपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर।
  • ,745 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी बिना किसी घटबढ़ के 21.
WAf𝕏TGin🖨
सोना 40 रूपए टूटा, चांदी 110 रूपए मजबूत

नईं दिल्ली । बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्ाफा बाजार में बुधवार को सोना 40 रूपये टूटकर 52,797 रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,837 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।सोने के उलट चांदी की कीमत 110 रूपये चढ़कर 62,056 रूपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर।,745 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी बिना किसी घटबढ़ के 21.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, निवेशकों के अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्यौरे का इंतजार करने से कॉमेक्स सोने (जिंस बाजार) की कीमतों में गिरावट आईं।