मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

डॉलर के मुकाबले रूपया 78.32 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बरकरार

मुख्य बिंदु
  • विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपया 78.
  • 32 रूपये प्रति डॉलर (अनंतिम) के रिकॉर्ड निचले स्तर बना रहा।
  • डॉलर की मजबूत मांग और बाजार से विदेशी निवेशकों की लगातार धन निकासी से कारोबारियों की निवेश धारणा प्रभावित हुईं।
  • अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 78.
  • 26 पर खुली और कारोबार के अंत में रिकॉर्ड 78.
  • 32 रूपये प्रति डॉलर पर बंद हुईं।
WAf𝕏TGin🖨
डॉलर के मुकाबले रूपया 78.32 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बरकरार

मुंबईं । विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपया 78.32 रूपये प्रति डॉलर (अनंतिम) के रिकॉर्ड निचले स्तर बना रहा।

डॉलर की मजबूत मांग और बाजार से विदेशी निवेशकों की लगातार धन निकासी से कारोबारियों की निवेश धारणा प्रभावित हुईं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 78.26 पर खुली और कारोबार के अंत में रिकॉर्ड 78.32 रूपये प्रति डॉलर पर बंद हुईं।

यह पिछले बंद भाव के स्तर पर है। बुधवार को, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रूपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 78.32 रूपये के अपने निचले स्तर पर बंद हुआ था।