मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

भारत को जलवायु लक्ष्यों को पाने के लिए मौजूदा नजरिए में बदलाव लाना होगा : फिच

मुख्य बिंदु
  • नईं दिल्ली, भारत को वर्ष 2030 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपने मौजूदा नजरिये में बदलाव करना होगा।
  • रेटिंग एजेंसी फिच इंडिया ने शुावार को यह बात कही।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने सीओपी26 में घोषणा की थी कि भारत अपनी गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन क्षमता को 5,00,000 मेगावॉट तक बढ़ाने के साथ अपनी ऊर्जा का 50 प्रतिशत नवीकरणीय स्रोतों से हासिल करेगा तथा कार्बन उत्सर्जन को एक अरब टन तक घटाएगा।
  • फिच सॉलूशंस ने एक नोट में कहा, भारत वर्तमान में अपने कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ मजबूत आर्थिक वृद्धि को संतुलित करने की चुनौती का सामना कर रहा है।
WAf𝕏TGin✉🖨
भारत को जलवायु लक्ष्यों को पाने के लिए मौजूदा नजरिए में बदलाव लाना होगा : फिच

नईं दिल्ली, भारत को वर्ष 2030 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपने मौजूदा नजरिये में बदलाव करना होगा।

रेटिंग एजेंसी फिच इंडिया ने शुावार को यह बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीओपी26 में घोषणा की थी कि भारत अपनी गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन क्षमता को 5,00,000 मेगावॉट तक बढ़ाने के साथ अपनी ऊर्जा का 50 प्रतिशत नवीकरणीय स्रोतों से हासिल करेगा तथा कार्बन उत्सर्जन को एक अरब टन तक घटाएगा।

फिच सॉलूशंस ने एक नोट में कहा, भारत वर्तमान में अपने कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ मजबूत आर्थिक वृद्धि को संतुलित करने की चुनौती का सामना कर रहा है।