मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

एयरलाइंस 18 से क्षमता प्रतिबंध के बिना घरेलू उड़ानों का संचालन कर सकती हैं: सरकार

मुख्य बिंदु
  • नईं दिल्ली, नागरिक विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को ऐलान किया कि एयरलाइंस 18 अक्टूबर से बिना किसी क्षमता प्रतिबंध के घरेलू उड़ानें संचालित कर सकती हैं।
  • मंत्रालय ने यह फैसला हवाईं यात्रा के लिए यात्रियों की मांग के मद्देनजर लिया है।
  • मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, एयरलाइंस 18 सितंबर से अपनी कोविड पूर्व घरेलू सेवाओं के 85 प्रतिशत का संचालन कर रही हैं।
  • विमानन कंपनियां 12 अगस्त से 18 सितंबर के बीच कोविड-पूर्व की अपनी घरेलू उड़ानों में से 72.
  • 5 प्रतिशत का संचालन कर रही हैं।
  • यह सीमा पांच जुलाईं से 12 अगस्त के बीच 65 प्रतिशत थी।
WAf𝕏TGin🖨
एयरलाइंस 18 से क्षमता प्रतिबंध के बिना घरेलू उड़ानों का संचालन कर सकती हैं: सरकार

नईं दिल्ली, नागरिक विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को ऐलान किया कि एयरलाइंस 18 अक्टूबर से बिना किसी क्षमता प्रतिबंध के घरेलू उड़ानें संचालित कर सकती हैं।

मंत्रालय ने यह फैसला हवाईं यात्रा के लिए यात्रियों की मांग के मद्देनजर लिया है। मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, एयरलाइंस 18 सितंबर से अपनी कोविड पूर्व घरेलू सेवाओं के 85 प्रतिशत का संचालन कर रही हैं।

विमानन कंपनियां 12 अगस्त से 18 सितंबर के बीच कोविड-पूर्व की अपनी घरेलू उड़ानों में से 72.5 प्रतिशत का संचालन कर रही हैं। यह सीमा पांच जुलाईं से 12 अगस्त के बीच 65 प्रतिशत थी।

एक जून से पांच जुलाईं के बीच यह सीमा 50 प्रतिशत थी।भारतीय विमानन कंपनियों ने नौ अक्टूबर को 2,340 घरेलू उड़ानों का संचालन किया, जो उनकी कुल कोविड पूर्व क्षमता का 71.5 प्रतिशत है।