मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

एयर इंडिया के पायलट संगठनों ने वेतन कटौती पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की

एयर इंडिया के पायलट संगठनों आईंपीजी और आईंसीपीए ने सोमवार को वेतन कटौती के मुद्दे पर नागर विमानन मंत्रालय से हस्तक्षेप की

WAf𝕏TGin🖨
एयर इंडिया के पायलट संगठनों ने वेतन कटौती पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की

मुंबईं, एयर इंडिया के पायलट संगठनों आईंपीजी और आईंसीपीए ने सोमवार को वेतन कटौती के मुद्दे पर नागर विमानन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की और विभिन्न अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए उनके साथ तत्काल बैठक के लिए अनुरोध किया।

पायलट संगठनों ने नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भेजे एक पत्र में कहा, सितंबर में हमारी बैठकों में आपने हमारी शिकायतों को सकारात्मक रूप से विचार करने का भरोसा दिया था।

अब अन्य विमानन कंपनियां अपने पायलटों के वेतन में कटौती वापस ले रही हैं, जबकि एयर इंडिया के पायलटों के लिए वेतन में कटौती अक्टूबर से और बढ़ गईं।

उन्होंने संयुक्त पत्र में कहा, यह बाजार की वास्तविकता से पूरी तरह अलग है और साथ ही एयर इंडिया और इसकी सहायक कंपनियों के पायलटों के साथ ऐसा करना अनुचित है।

पत्र में कहा गया कि एयर इंडिया और इसकी दो सहायक विमानन कंपनियों एयर इंडिया एक्सप्रेस और एलायंस एयर के पायलटों को लगातार घटा हुआ वेतन मिल रहा है, जो उनके सामान्य वेतन से 70 प्रतिशत तक कम है।