मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

GoAir और Vistara एयरलाइंस में 1 जून से यात्रा पर मिल रहे टिकट

हवाई यात्रा से अपने गंतव्य तक पहुंचने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। इंडिगो, विस्तारा और गोएयर एयरलाइन्स ने एक जून 2020 से घरेलू हवाई यात्रा के लिए

WAf𝕏TGin🖨
 GoAir और Vistara एयरलाइंस में 1 जून से यात्रा पर मिल रहे टिकट

नई दिल्ली । हवाई यात्रा से अपने गंतव्य तक पहुंचने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है।

इंडिगो, विस्तारा और गोएयर एयरलाइन्स ने एक जून 2020 से घरेलू हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक करना शुरू कर दिया है।

केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों के परिचालन को शुरू करने की घोषणा की थी और गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है।

इस एसओपी को एयरपोर्ट्स द्वारा पालन किया जाएगा, जिससे शारीरिक दूरी के नियम के पालन को सुनिश्चित किया जा सके। इंडिगो, विस्तारा और गोएयर, इन तीनों ही एयरलाइंस की वेबसाइट पर एक जून से हवाई यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार एक जून को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए सुबह 4:45, 5:35, 6:40, 8:30, 9:20 और 9:45 बजे सहित कई उड़ानें उपलब्ध हैं।