नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। आज सुबह भारतीय रिजर्व बैंक ने एक ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी थी। जानिए उनके प्रेस कांफ्रेंस की बड़ी बातें...
आरबीआई गवर्नर ने बताया कि दो महीने के लॉकडाउन से देश में आर्थिक गतिविधियां पर बड़ा असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री वाले टॉप-6 राज्यों के ज्यादातर इलाके रेड और ऑरेंज जोन में हैं। उन्होंने बताया कि इन राज्यों की इंडस्ट्रीज का आर्थिक गतिविधियों में 60 फीसद योगदान होता है।
-
RBI ने कहा कि देश में मांग में भारी गिरावट देखी जा रही है। बिजली, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की खपत में कमी आई है। निजी खपत में भी खासी गिरावट आई है।
-
आरबीआई गवर्नर ने बताया कि 15,000 करोड़ रुपये का क्रेडिट लाइन एग्जिम बैंक को दिया जाएगा। साथ ही सिडबी को दी गई रकम का इस्तेमाल आगे और 90 दिनों तक करने की इजाजत दी गई है।
Source :