मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आया उछाल

सोने और चांदी की वायदा कीमतों में आज बुधवार को बढ़त देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को 1 बजकर 22 मिनट पर पांच फरवरी 2020 की

WAf𝕏TGin✉🖨
सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आया उछाल

नई दिल्ली । सोने और चांदी की वायदा कीमतों में आज बुधवार को बढ़त देखने को मिल रही है।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को 1 बजकर 22 मिनट पर पांच फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत में 0.48 फीसद या 188 रुपये की बढ़त देखने को मिल रही थी।

इस बढ़त से पांच फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत 39,635 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।तीन अप्रैल 2020 की सोने की वायदा कीमत की बात करें, तो इसमें भी बुधवार को बढ़त देखी जा रही है।

इस सोने में बुधवार को 1 बजकर 24 मिनट पर 0.51 फीसद या 203 रुपये की बढ़त देखी जा रही थी।