सरकार ने करदाताओं की बेहतर सुविधा और आयकर विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए आयकर की आनलाइन आकलन प्रक्रिया को अधिसूचित कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत करदाता और कर अधिकारी के बीच सीधे आमना-सामना नहीं होगा।इलेक्ट्रानिक आकलन की इस प्रक्रिया को केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचित कर दिया। इस योजना के तहत एक राष्ट्रीय ई- आकलन केन्द्र बनाया जाएगा। यह केन्द्र करदाता को उसके मामले को आकलन के लिए चयन किए जाने की जानकारी देने के साथ ही नोटिस जारी करेगा। इसके बाद 15 दिन के भीतर जवाब मिलने पर यह केन्द्र उस मामले को आकलन अधिकारी को आवंटित कर देगा। यह पूरी प्रक्रिया ई पण्राली के जरिए होगी। इसमें करदाता व अफसर के बीच सीधे कोई संवाद नहीं होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इस नई प्रक्रिया को आठ अक्टूबर ‘‘विजयदशमी’ के दिन से शुरू किया जाएगा।