मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

 गिरावट के बाद संभला रुपया

घरेलू शेयर बाजार की तेजी के कारण अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपया तीन दिन की गिरावट से उबर गया। कारोबार के अंत में यह 21 पैसे की मजबूती के साथ 69.

WAf𝕏TGin✉🖨
 गिरावट के बाद संभला रुपया

मुंबई  । घरेलू शेयर बाजार की तेजी के कारण अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपया तीन दिन की गिरावट से उबर गया। कारोबार के अंत में यह 21 पैसे की मजबूती के साथ 69.44 रपए प्रति डालर पर पहुंच गया।गत तीन कारोबारी दिवसों में भारतीय मुद्रा 39 पैसे टूटी थी। सोमवार को यह 19 पैसे की गिरावट में 69.65 रपए प्रति डालर पर बंद हुई थी। रपए में आज आरंभ से ही तेजी रही। यह 16 पैसे चढ़कर 69.49 रपए प्रति डालर पर खुला।