मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

कंपनी कर धीरे-धीरे कम किया जाएगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि 400 करोड़ रपए से अधिक सालाना कारोबार वाली कंपनियों के लिए कारपोरेट कर की दर धीरे-धीरे घटाकर 25 फीसद

WAf𝕏TGin✉🖨
कंपनी कर धीरे-धीरे कम किया जाएगा

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि 400 करोड़ रपए से अधिक सालाना कारोबार वाली कंपनियों के लिए कारपोरेट कर की दर धीरे-धीरे घटाकर 25 फीसद की जाएगी।सीतारमण ने पिछले महीने 2019-20 के अपने पहले बजट में 400 करोड़ रपए तक के सालाना कारोबार वाली कंपनियों के लिए कारपोरेट कर की दर को 30 फीसद से घटाकर 25 फीसद कर दिया था।

इससे पहले, पिछले साल तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 250 करोड़ रपए तक के सालाना कारोबार वाली कंपनियों के कारपोरेट कर की दर को घटाकर 25 फीसद किया था।

उद्योग से जुड़े एक कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा कि बची हुई कंपनियों के लिए कारपोरेट कर की दर को धीरे-धीरे कम किया जाएगा।