मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

दो लाख करोड़ निवेश करेगी आईओसी

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) रिफाइ¨नग और पेट्रो रसायन क्षमता बढ़ाने को लेकर अगले 5-7 साल में दो लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी

WAf𝕏TGin✉🖨
दो लाख करोड़ निवेश करेगी आईओसी

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) रिफाइ¨नग और पेट्रो रसायन क्षमता बढ़ाने को लेकर अगले 5-7 साल में दो लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी।

कंपनी के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा कि आईओसी बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने को लेकर यह निवेश करने जा रही है।कंपनी का तेल रिफाइ¨नग क्षमता दोगुनी कर 15 करोड़ टन सालाना करने का लक्ष्य है।

इसके अलावा ईंधन और एलपीजी के खुदरा वितरण नेटवर्क को मजबूत करना, पेट्रोरसायन उत्पादन क्षमता बढ़ाना तथा अधिक कच्चे तेल एवं गैस का उत्पादन करना है।

सिंह ने कंपनी की ताजा सालाना रिपोर्ट में कहा कि हम ऊर्जा के दूसरे स्रेतों के उपयोग और प्रौद्योगिकी में बदलाव देख रहे हैं।

ऐसे में विभिन्न प्रकार के ग्राहकों को व्यापक ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने को लेकर भविष्य की कंपनी बनने के लिए आईओसी अगले 5-7 साल में दो लाख करोड़ रपए के निवेश पर काम कर रही है।