प्रोफेसर कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में प्राध्यापक हैं। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि जुलाई में पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मणियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब साढ़े चार साल तक वित्त मंत्रालय में कार्यरत रहे और उनके पद छोड़ने के बाद से मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद रिक्त पड़ा था। सुब्रह्मण्यम का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
Source :