GMCH STORIES

भारत ने ओपेक से तेल एवं गैस के दाम जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से तय करने को कहा

( Read 4174 Times)

18 Oct 18
Share |
Print This Page
भारत ने ओपेक से तेल एवं गैस के दाम जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से तय करने को कहा नयी दिल्ली। भारत ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) से तेल एवं गैस के दाम जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से तय करने को कहा है। भारत ने बुधवार को कहा कि तेल एवं गैस कीमतों में हालिया वृद्धि बाजार की बाजार के मूल सिद्धान्त से अलग हैं और इससे आयातक देशों को नुकसान हो रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है।
कच्चे तेल की कीमतों चार साल के उच्चस्तर पर जाने तथा रुपये में गिरावट के दोहरे प्रभाव से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं। सरकार ने हाल में ईंधन पर करों में जो कटौती की है वह कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से समाप्त हो गई है। भारत और ओपेक के बीच वार्षिक संस्थागत वार्ता में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आयात देशों का दृष्टिकोण रखा। दुनिया में कुल कच्चे तेल उत्पादन में ओपेक देशों की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Business News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like