GMCH STORIES

बेंगलुरू विश्व का दूसरा सबसे सस्ता शहर

( Read 4520 Times)

14 Jun 18
Share |
Print This Page
शहर बदलने के मामले में पहले महीने के रहन-सहन खर्च के आधार पर बेंगलुरू विश्व का दूसरा सबसे सस्ता शहर है। मिस की राजधानी काहिरा सबसे सस्ता शहर बनकर उभरा है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।तैयार अपार्टमेंट खोजने की सुविधा देने वाली कंपनी नेस्टपिक के एक अध्ययन के अनुसार, काहिरा में पहले महीने का जीवनयापन खर्च 656 डालर है जबकि बेंगलुरू में यह 742.13 डालर है। पूरी सूची में बेंगलुरू का स्थान 79वां है। शहर बदलने के पहले महीने के जीवनयापन खर्च के मामले में अन्य सस्ते शहरों में बुखारेस्ट (754.83 डालर), बुडापेस्ट (870.58 डालर), रिगा (931.56 डालर) और मैक्सिको सिटी (943.15 डालर) शामिल हैं।दुबई इस सूची में सबसे महंगा शहर बनकर उभरा है। दुबई का पहले महीने का जीवनयापन खर्च 4251.68 डालर आया है। इसके बाद आकलैंड (4002.76 डालर) और सैन फ्रांसिस्को (3,768.68 डालर) का स्थान है। रिपोर्ट के अनुसार यह खर्च न्यूयार्क में 3,374.21 डालर, लंदन में 3,207.41 डालर, सिडनी में 3,000.27 डालर, ओस्लो में 2,921.90 डालर और ज्यूरिख में 2,899.98 डालर है।सव्रेक्षण के अनुसार खानपान के मामले में स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख 1193.96 डालर के साथ सबसे महंगा और बेंगलुरू 255.97 डालर के साथ सबसे सस्ता शहर है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Business News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like