मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

कोरोना वायरस के चलते घर में कैद नरगिस फाखरी

नरगिस ने लिखा, 'हेल्प, तीन दिनों से एक ही कपड़े पहने हुए हैं, क्योंकि बदलने का क्या फायदा है। हम अपने बहुत पैसे बचा लेंगे अगर हम इसकी फिक्र करना छोड़ दें कि हमने क्या पहना है और कितनी बार इसे पहनते हैं।

WAf𝕏TGin🖨
कोरोना वायरस के चलते घर में कैद नरगिस फाखरी

पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। इस गंभीर स्थिति के चलते कई देशों मे खुद को लॉकडाउन कर लिया है। आम आदमी हो या बॉलीवुड सेलेब्स सभी इन दिनों कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में हैं। इस बीच अब नरगिस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए नरगिस ने लिखा, 'हेल्प, तीन दिनों से एक ही कपड़े पहने हुए हैं, क्योंकि बदलने का क्या फायदा है। हम अपने बहुत पैसे बचा लेंगे अगर हम इसकी फिक्र करना छोड़ दें कि हमने क्या पहना है और कितनी बार इसे पहनते हैं। आप सब क्या कर रहे हैं?'
नरगिस ने इससे पहले अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह घर का काम कर रही थीं। वीडियो में नरगिस फाखरी घर की साफ-सफाई से लेकर कपड़े धोती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना सुनाई दे रहा है, जिसके बोल कह रहे हैं कि वो घर में बोर हो रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नरगिस ने अपने फैंस से पूछा है कि क्या आप लोग भी बोर हो रहे हैं?