मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Bikaner News

बीकानेर में 7 अक्टूबर को होगी साहित्यिक परिचर्चा

मुख्य बिंदु
  • वरिष्ठ पत्रकार-साहित्यकार श्री अनिल सक्सेना के द्वारा प्रदेशभर में किये जा रहे पत्रकारिता-साहित्यिक कार्यक्रमों के क्रम में बीकानेर में 7 अक्टूबर को साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।
  • राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के बीकानेर जिला अध्यक्ष डाॅ.
  • नासिर जैदी ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार-साहित्यकार श्री अनिल सक्सेना के द्वारा प्रदेशभर में किये जा रहे पत्रकारिता-साहित्यिक कार्यक्रमों के क्रम में बीकानेर में 7 अक्टूबर, शनिवार को होटल मरूधर पैलस में सुबह 10 बजे से साहित्यिक परिचर्चा प्रारम्भ होगी।
  • इस परिचर्चा का विषय ‘भारतीय साहित्य, संस्कृति और मीडिया‘ रहेगा।
  • इस परिचर्चा में बीकानेर जिले के आमंत्रित चुनिंदा साहित्यकार, पत्रकार, कलाकार और प्रबुद्धजन भाग लेंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨
बीकानेर में 7 अक्टूबर को होगी साहित्यिक परिचर्चा

बीकानेर। वरिष्ठ पत्रकार-साहित्यकार श्री अनिल सक्सेना के द्वारा प्रदेशभर में किये जा रहे पत्रकारिता-साहित्यिक कार्यक्रमों के क्रम में बीकानेर में 7 अक्टूबर को साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।

राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के बीकानेर जिला अध्यक्ष डाॅ. नासिर जैदी ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार-साहित्यकार श्री अनिल सक्सेना के द्वारा प्रदेशभर में किये जा रहे पत्रकारिता-साहित्यिक कार्यक्रमों के क्रम में बीकानेर में 7 अक्टूबर, शनिवार को होटल मरूधर पैलस में सुबह 10 बजे से साहित्यिक परिचर्चा प्रारम्भ होगी।

इस परिचर्चा का विषय ‘भारतीय साहित्य, संस्कृति और मीडिया‘ रहेगा। इस परिचर्चा में बीकानेर जिले के आमंत्रित चुनिंदा साहित्यकार, पत्रकार, कलाकार और प्रबुद्धजन भाग लेंगे।