GMCH STORIES

आयुर्वेद के प्रति देश में जागरूकता बढ़ी है- जिला कलेक्टर

( Read 1705 Times)

08 Feb 23
Share |
Print This Page
आयुर्वेद के प्रति देश में जागरूकता बढ़ी है- जिला कलेक्टर

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी - जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बुधवार को मोती बोर का खेड़ा स्थित श्रीनवग्रह आश्रम पहुंच कर वहां पर देश व दूनियां से आने वाले रोगियों को दिये जा रहे उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा नवग्रह आयुष विज्ञान मन्दिर के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। जिला कलेक्टर मोदी ने भीलवाड़ा जिले में नवग्रह आश्रम के होने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि कैंसर जैसे असाध्य रोगों सहित कई अन्य रोगों का आयुष विज्ञान के माध्यम से उपचार होना सबके लिए गर्व केी बात है।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी बुधवार को जिले के दोरे के दौरान अचानक नवग्रह आश्रम पहुंचे और आश्रम का जायजा लेकर जानकारी प्राप्त की। उनके साथ उपखंड अधिकारी सहित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे। आश्रम के संस्थापक हंसराज चोधरी ने जिला कलेक्टर का स्वागत करते हुए आश्रम का साहित्य भेंट किया।
आश्रम के संस्थापक हंसराज चोधरी ने जिला कलेक्टर को आश्रम की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए नवग्रह आश्रम हर्बल वाटिका, नवग्रह आश्रम आयुष विज्ञान मन्दिर के बारे में जब जानकारी दी तो जिला कलेक्टर ने प्रसन्नता जताते हुए इसे भीलवाड़ा जिले के लिए गौरव बताया।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कोरोना काल के बाद आयुर्वेद के प्रति देश में जागरूकता तो आयी है। आयुर्वेद के प्रति रूझान बढ़ने के कारण अब पुनः आयुर्वेद व आयुष के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। नवग्रह आश्रम एक शोध केंद्र के लिए रूप विकसित हो रहा है। आज देश के प्रमुख वानस्पतिक पौधों का यहां सरंक्षण भी काबिले तारीफ है। उन्होंने आम जन से आश्रम व आश्रम से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी से जुड़कर लाभान्वित होने का आव्हान किया है।
आश्रम संस्थापक हंसराज चोधरी ने जिला कलेक्टर को सामाजिक सरोकारों के तहत गौशाला संचालन, आवारा गौवंश की सेवा के लिए चलायी जा रही एंबूलेंस सेवा, पौधा वितरण, वानस्पतिक पौधों के सरंक्षण, कैंसर जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर का आयोजन, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कराये जा रहे अभियान की भी जानकारी दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like