GMCH STORIES

बीजेपी महिला मोर्चा,आसींद हुरडा विधानसभा की बैठक  हुई संपन्न

( Read 3222 Times)

03 Feb 23
Share |
Print This Page
बीजेपी महिला मोर्चा,आसींद हुरडा विधानसभा की बैठक  हुई संपन्न

भीलवाड़ा | भाजपा महिला मोर्चा गुलाबपुरा मंडल अध्यक्ष रंजना व्यास ने जानकारी देते हुए बताया की, आज देव पैलेस में जिला प्रभारी सुनीता राँधड़ एवं जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल की अध्यक्षता में आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र के 6 मंडलों संयोजक सहसंयोजको की बैठक संपन्न हुई।
महिला मोर्चा जिला प्रभारी सुनीता रांधड़, जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल ने भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर के, विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।
सर्वप्रथम महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा, जिला प्रभारी सुनीता राँधड़ एवं जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल सहित सभी अथितियों का गुलाबपुरा मंडल अध्यक्ष रंजना व्यास के नेतृत्व में, महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने दुपट्टा व माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
जिला प्रभारी सुनीता रांधड़ ने, महिला मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की आज, गहलोत सरकार के शासनकाल को 4 वर्ष से अधिक समय हो चुका है,इन 4 वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था ठप है! महिला अत्याचार व महिला दुष्कर्म में यह प्रदेश नंबर वन हो चुका है। जल्द ही महिला मोर्चा प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम कर जिनमें विधानसभा घेराव, प्रदर्शन करेगी।
राँधड़ ने बताया की प्रदेश में भीलवाड़ा जिले ने महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के नेतृत्व में,सबसे अच्छा पार्टी का कार्य किया है।
जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल ने स्वागत अभिनंदन पर महिला मोर्चा पदाधिकारियों का आभार जताते हुए अपने संबोधन में कहा की 20 सम्मेलन का प्रतिनिधित्व जो भारत को मिला है उससे विश्व में भारत का कीर्तिमान और यश बढ़ा है। कल वित्त मंत्री डॉ निर्मला सीतारमण द्वारा, जो बजट पेश किया गया उससे आम व्यक्तियों को बेहद सहूलियत ,और यह बजट संपूर्ण राष्ट्र को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला है।
कार्यक्रम में पधारने पर कार्यक्रम की आयोजन कर्ता गुलाबपुरा मंडल अध्यक्ष रंजना  व्यास ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि कार्यक्रम में गुलाबपुरा मंडल प्रभारी मंजू पंचोली जिला मंत्री आशा नुवाल जिला मीडिया प्रभारी सिम्मी देवी शाहपुरा मंडल अध्यक्ष रंजीत कौर जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी गुलाबपुरा मंडल अध्यक्ष रंजना व्यास हुरडा मंडल अध्यक्ष रेखा अजमेरा शंभूगढ़ अध्यक्ष इंदिरा सर्वा आसींद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांता सेन,भावना जोशी, पार्षद प्रेम देवी मेघवंशी अल्पना मोदी  मीडिया प्रभारी ममता प्रजापति उपाध्यक्ष कौशल्या लखारा स्वच्छता अभियान से संयोजक कैलाश पोरवाल शांता देवी सुषमा देवी पूर्णिमा देवी पारीक सहित कई महिलाएं मौजूद थी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like