GMCH STORIES

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक पंजीकरण 21 जनवरी तक होंगे

( Read 4509 Times)

03 Jan 23
Share |
Print This Page

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक पंजीकरण 21 जनवरी तक होंगे

भीलवाड़ा । प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के सफल आयोजन के बाद अब शहरवासियों के लिए भी खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शहरी ओलम्पिक खेलों की घोषणा की थी। राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों की शुरुआत 26 जनवरी से प्रस्तावित है। इसमें खेलने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग की वेबसाइट www.rajolympic.rajasthan.gov.in पर 21 जनवरी तक पंजीकरण कराया जा सकता है।

इन 7 खेलों का आयोजन...

बालक एवं बालिका वर्गों में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केट बॉल और एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर) बालिका वर्ग में खो-खो के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिताएं तीन स्तर नगर निकाय, जिला एवं राज्य स्तर पर होंगी।

नगर पालिका व नगरपरिषद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं  26 से 31 जनवरी तक होंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 13 से 16 फरवरी तक होंगी तथा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 से 28 फरवरी तक होना प्रस्तावित है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like