भीलवाड़ा सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा जिला संगठन द्वाराआज प्रातः स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल के मुख्य आथित्य में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली एवं भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडिया के सानिध्य में जेल परिसर क्षेत्र मे झाड़ू लगाकर वृहत सफाई की गई
नरेंद्र मोदी जन्म दिवस सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा आज केंद्रीय कारागृह के बाहर सत्य एवं अहिंसा के पुजारी देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रेरणा को लेकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े को लेकर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन भीलवाड़ा जिलेभर में मनाया गया
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि सेवा पखवाड़े में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा जिला प्रभारी प्रहलाद त्रिपाठी सह जिला प्रभारी अनिल चौधरी, राजकुमार
आचलीया, बाबूलाल टाक, भवानी शंकर दुदानी, कैलाश जीनगर शोभिका जागेटिया, हमीद मोहम्मद शेख अजीत सिंह केसावत अनिल सिंह जादौन राजेश सेन, पूरण डीडवानिया ,इमरान कायमखानी ,कन्हेयालाल स्वर्णकार, स्वच्छता अभियान जिला संयोजक कल्याण गुर्जर हीरालाल बोहरा, मधु शर्मा,राम सिंह शक्तावत, विजय हिंगोरानी आदि उपस्थित थे