GMCH STORIES

‘‘वैष्णव जन तो तेने कहिये पीर पराई जाने रे’’

( Read 2565 Times)

20 Apr 22
Share |
Print This Page
‘‘वैष्णव जन तो तेने कहिये पीर पराई जाने रे’’

भीलवाड़ा -  स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इण्डियन क्लॉसिकल म्यूजिक एण्ड कल्चरल एम्गस्ट यूथ) विरासत श्रृंखला 2022 के तहत आज दिनांक 19 अप्रेल 2022 को विश्व प्रसिद्ध सितार वादक धु्रव बेदी की प्रथम प्रस्तुती प्रातः 10.30 बजे विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय की प्राचार्या आशा भाटीया, लक्षपाल सिंह राठौड़, नीरज तिवारी एवं द्वितीय प्रस्तुती आचार्य महाप्रज्ञ कॉलेज आसींद के शंकर पांडा ने एवं आमंत्रित कलाकारों ने दीप प्रज्वलित कर शुरूआत की।
                   जानकारी देते हुये राज्य समन्वयक कैलाश पालिया ने बताया कि धु्रव बेदी ने कार्यक्रम की शुरूआत सुबह का राग अहिर भैरव के साथ करते हुये छात्र-छात्राओं को रागों का ज्ञान कराते हुये छात्र-छात्राओं को जोड़ते हुये सितार का इतिहास एवं संगीत की बारिकियों का ज्ञान कराया।
                   इसी तरह दूसरी प्रस्तुती में दोपहर का राग शुद्ध सारंग सितार पर बजाते हुये दोपहर के राग की बारिकियां बताई और अंत राघ खमाज पर गांधी जी का भजन - ‘‘वैष्णव जन तो तेने कहिये पीर पराई जाने रे’’ भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like