मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Bhilwara News

राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. वैष्णव को भावभरी श्रद्धांजलि

मुख्य बिंदु
  • भीलवाड़ा - अखिल भारतीय वैष्णव ब्राहा्रण सेवा संघ बम्बई के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.
  • सतीश जी वैष्णव के निधन का आघात भीलवाड़ा जिले में ही नहीं पूरे भारत वर्ष मंे हुआ।
  • जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।
  • सतीश वैष्णव ने समाजसेवा को ईश्वरीय सेवा के रूप में परिणित किया।
  • श्री वैष्णव ने सेवा संघ को ग्राम ग्राम - ढाणी ढाणी तक पहुंचाते हुये विश्व पटल पर भी नाम रोशन किया।
  • अखिल भारतीय वैष्णव ब्राहा्रण सेवा संघ शाखा भीलवाड़ा के पदाधिकारियों सहित वैष्णव समाज भीलवाड़ा ने आज वैष्णव छात्रावास भीलवाड़ा में प्रथम पुष्पाजंलि अर्पित करते हुये उनके अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने का भी संकल्प दोहराया।
WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. वैष्णव को भावभरी श्रद्धांजलि

भीलवाड़ा - अखिल भारतीय वैष्णव ब्राहा्रण सेवा संघ बम्बई के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सतीश जी वैष्णव के निधन का आघात भीलवाड़ा जिले में ही नहीं पूरे भारत वर्ष मंे हुआ। जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

आदरणीय स्व. सतीश वैष्णव ने समाजसेवा को ईश्वरीय सेवा के रूप में परिणित किया। स्व. श्री वैष्णव ने सेवा संघ को ग्राम ग्राम - ढाणी ढाणी तक पहुंचाते हुये विश्व पटल पर भी नाम रोशन किया।

अखिल भारतीय वैष्णव ब्राहा्रण सेवा संघ शाखा भीलवाड़ा के पदाधिकारियों सहित वैष्णव समाज भीलवाड़ा ने आज वैष्णव छात्रावास भीलवाड़ा में प्रथम पुष्पाजंलि अर्पित करते हुये उनके अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने का भी संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर हरीश वैष्णव जिलाध्यक्ष, श्रीमति आशा रामावत राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, गजानन्द वैष्णव, घनश्याम वैष्णव, सत्यनारायण वैष्णव पहुंना, कैलाशचन्द्र वैष्णव उपरेड़ा, सत्यनारायण वैष्णव प्रिंसीपल कोशीथल, पिताम्बर वैष्णव सहित समाज के व्यक्तियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।