GMCH STORIES

जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव वराष्ट्रीय महासचिव की जयपुर में आलाकमानों से हुई चर्चा

( Read 11631 Times)

24 Jul 21
Share |
Print This Page

जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव वराष्ट्रीय महासचिव की जयपुर में आलाकमानों से हुई चर्चा

भीलवाड़ा -  जिला किसान कांग्रेस भीलवाडा राज. के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र पारीक व प्रदेश महासचिव सुरेश चन्द्र सुवालका गंगापुर, गुरला सरपंच व नन्दसा पूर्व उपसरपंच व जालौर की पार्टी महासचिव व राजस्थान के कई कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किसानों के हितो की रक्षा व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जयपुर में प्रदेश स्तरीय किसान कांग्रेस मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प0 जगदीश शर्मा व राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी कृष्ण कुमार लखेरा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश झूरीया के नेतृत्व में किसानों एवं मजदूरों के मसीहा सचिन पायलेट के साथ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जिसमें उक्त पदाधिकारियों सहित कई देश भर से आये किसान कांग्रेस मोर्चा के नेताओं ने भाग लिया।
         कांग्रेस किसान मोर्चा के लिगल एडवाईजर एडवोकेट गणेश लाल शर्मा ने बताया कि किसानो को आ रही समस्याओं के निराकरण के बारे में मिटिंग में भीलवाडा जिले की ओर से सुरेश पारीक जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव सुरेश चन्द्र सुवालका गंगापुर ने भाग लिया और भीलवाड़ा जिले के किसानों को आ रही समस्याओं से आलाकमानों को अवगत कराया गया एवं किसानों के हितो की रक्षा के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट व अन्य बडे आलाकमानों से चर्चा की गयी व भीलवाडा जिले के किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जिलाध्यक्ष सुरेश पारीक ने सुझाव दिए एवं प्रदेश महासचिव सुरेश चन्द्र सुवालका ने सचिन पायलेट व किसानों के हितो की रक्षा करने वाले आलाकमानों भीलवाडा जिले में आने का निमन्त्रण दिया। इस पर सचिन पायलेट ने अगस्त माह 2021 में भीलवाडा जिले में किसानों की हितों की रक्षा एवं किसानो की समस्याओं के लिए भीलवाडा जिले में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा अनमोल लखेरा के साथ आकर माण्डल तहसील का दौरा कर किसानों के हालचाल जानेगें व उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
         उक्त किसानों के हितो की रक्षा का जयपुर में सम्मेलन आयोजित किया गया जो कि राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी कृष्ण कुमार लखेरा के निर्देशन में आयोजित किया गया जिन्हे प्रदेश भर के सभी कार्यकत्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और भविष्य में ऐसे ही देशभर के किसानों के हितों के लिए सम्मेलन आयोजित कांग्रेस पार्टी की किसानों के कल्याणकारी कांग्रेस सरकार की नितियों के बारे में आम किसानों तक जानकारी पंहुचाने व किसानों के हितो के बारे में सोचने वाले व संगठन को मजबूत करने वाले लोकप्रिय किसान नेता कृष्ण कुमार लखेरा का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like