मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Bhilwara News

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया व पूर्व विस अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने शाहपुरा में कक्षा कक्ष का किया लोकार्पण

मुख्य बिंदु
  • शाहपुरा - (मूलचन्द पेसवानी) भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में आज कृषि मंत्री लालचंद कटारिया व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक कैलाश मेघवाल ने पहुंचकर कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया।
  • यह कक्षा कक्ष राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने अपनी माता उमा व्यास की स्मृति में बनवाया है।
  • इस दौरान यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, एएसपी अनुकृति उज्जैनिया भी मौजूद रहे।
  • यहां कटारिया व मेघवाल ने पौधारोपण भी किया।
  • यह कक्षा कक्ष हाल का निर्माण अनिल व्यास, अतुल व्यास व अखिल व्यास ने अपनी माता की स्मृिित में तैयार कर आज विद्यालय को समर्पित किया।
  • कार्यक्रम में नगर पालिका के अध्यक्ष रघुनंदन सोनी सहित पालिका के पार्षदगण और कांग्रेस के पार्षदगण मौजूद रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨
कृषि मंत्री लालचंद कटारिया व पूर्व विस अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने शाहपुरा में कक्षा कक्ष का किया लोकार्पण

शाहपुरा - (मूलचन्द पेसवानी) भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में आज कृषि मंत्री लालचंद कटारिया व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक कैलाश मेघवाल ने पहुंचकर कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया।

यह कक्षा कक्ष राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने अपनी माता उमा व्यास की स्मृति में बनवाया है। इस दौरान यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, एएसपी अनुकृति उज्जैनिया भी मौजूद रहे।

यहां कटारिया व मेघवाल ने पौधारोपण भी किया। यह कक्षा कक्ष हाल का निर्माण अनिल व्यास, अतुल व्यास व अखिल व्यास ने अपनी माता की स्मृिित में तैयार कर आज विद्यालय को समर्पित किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका के अध्यक्ष रघुनंदन सोनी सहित पालिका के पार्षदगण और कांग्रेस के पार्षदगण मौजूद रहे।

इस मौके स्कूल प्रधानाचार्य रीता धोबी की अगुवाई में अनिल व्यास व परिजनों का स्वागत कर आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में कम लागत व उत्कृष्ट कार्य करने पर संवदेक गणेष लाल पारीक फोजी का साफा बंधवा कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया गया।

इससे पूर्व परिसर में वीर माता माणिक कंवर बारहठ की प्रतिमा पर मार्ल्यापण भी किया। इसके बाद मंत्री कटारिया व विधायक मेघवाल त्रिमूर्ति चौराहे स्थित स्मारक पर पंहुचे जहां बारहठ बंधुओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।