मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Bhilwara News

कोरोना जागरूकता पर हुई ऑनलाईन क्विज आयोजित

जिला प्रशासन की ओर से चल रहे कोविड 19 के विरुद्ध जन आंदोलन के तहत सोमवार को चूरिया मूरिया सेवा संस्थान की ओर से आठवीं ऑनलाइन कोविड 19 प्रिवेंशन अवेयरनेस

WAf𝕏TGin🖨
कोरोना जागरूकता पर हुई ऑनलाईन क्विज आयोजित

भीलवाड़ा / जिला प्रशासन की ओर से चल रहे कोविड 19 के विरुद्ध जन आंदोलन के तहत सोमवार को चूरिया मूरिया सेवा संस्थान की ओर से आठवीं ऑनलाइन कोविड 19 प्रिवेंशन अवेयरनेस क्विज आयोजित की गई। संस्था सचिव हेमलता अगनानी ने बताया कि जिला कलेक्टर शिव प्रसाद एम नकाते के आदेशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोरावरपुरा में कार्यरत प्रिंसिपल रमेश अगनानी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोतीया के वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान महेश कोली ने कोरोना से बचाव व नियंत्राण विषय धारित सचित्रा प्रश्नोतरी का निर्माण करके ऑनलाइन लिंक भेजकर आयोजन करवाया। क्विज में सैकड़ों लोगों विशेष रूप से विद्यार्थियों ने भाग लेकर कमैंट्स में इसे ज्ञानवर्धक, रुचिकर व कोरोना से बचाव में उपयोगी बताया है।