मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Bhilwara News

भीलवाडा जिला निजी बस एसोसियेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष बने कलीम काजी 

कल भीलवाडा जिला निजी बस एसोसियेशन की मिटिंग सम्पन्न हुई जिसमें वर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। सचिव जगदीशचन्द्र ओझा द्वारा

WAf𝕏TGin🖨
भीलवाडा जिला निजी बस एसोसियेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष बने कलीम काजी 

भीलवाडा- कल भीलवाडा जिला निजी बस एसोसियेशन की मिटिंग सम्पन्न हुई जिसमें वर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। सचिव जगदीशचन्द्र ओझा द्वारा पदाधिकारियो से अविश्वास प्रस्ताव पर सुझाव मांगे।

जिस पर सभी ने एकमत से अध्यक्ष सोमाणी को हटाने पर सहमति जताई। उपाध्यक्ष कलीम काजी को कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

मीटिंग में राज्य सरकार द्वारा टैक्स माॅफी पर प्रदेशाध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया एवम् डीजल की बढ़ती हुई कीमतों पर विचार विमर्श कर कीमत कम करने हेतु ज्ञापन देने हेतु चर्चा की गई।

डी.टी.ओ. भीलवाडा द्वारा आर.सी. सरेण्डर में आ रही परेशानियों के सम्बन्ध में बातचीत हुई मीटिंग में कार्यकारिणी के सदस्य कलीम काजी, फरीद मोहम्मद, भंवर सिंह, गुंजन जेठानी, सत्यनारायण खटीक, मनोज पारीक, श्याम आगाल आदि मौजूद थे।