महेश जयंती पर निकली शोभायात्रा
( Read 3124 Times)
14 Jun 16
Print This Page
भीलवाड़ा/महेशनवमी के उपलक्ष में श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में हुए 14 दिवसीय महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। सुबह भगवान शंकर का अभिषेक किया मुख्य आयोजन शोभायात्रा माहेश्वरी महासंगम स्नेह मिलन का था। सुबह 7:30 बजे गाजे-बाजे के साथ बड़ा मंदिर चौक से शोभायात्रा निकली। सबसे आगे शहनाई वादक स्वर लहरियां बिखेर रहे थे। ऊंटगाड़ी, हाथी, 10 घोड़ों के साथ विशेष धुन ओम नम: शिवाय की स्वरलहरियों के साथ 3 बैंड चल रहे थे। आगे पीत वस्त्र पहने महिलाओं का समूह था। गोलप्याऊ से शोभायात्रा की भव्यता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक छोर गोल प्याऊ चौराहा पर तो दूसरा छोर गुलमंडी में था। अपार उत्साह से लबरेज सफेद वस्त्रों में पुरुष चल रहे थे।
This Article/News is also avaliable in following categories :
Bhilwara News