बाड़मेर | 65 वी राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में बाड़मेर के 3 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। जुडो कोच खेमाराम चौधरी ने बताया कि बाड़मेर के राउमावि सुथारों का तला की तीन छात्राएं राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है जिसमे गंगा, जमना ओर प्रियंका। 52 किलो भार में जूनियर वर्ग में गंगा ने श्री करनपुर गंगानगर में अपना प्रशिक्षण प्राप्त किया। गंगा भावनगर गुजरात मे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी वही 57 किलो भार वर्ग में जमना ओर 44 किलो भार में प्रियंका ने हनुमानगढ़ में अपना प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस वर्ष भाग लेने वाले तीनो खिलाड़ी पूर्व में राष्ट्र स्तर पर मैडल जीत चुके है। गंगा इससे पूर्व 7 बार राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता का हिस्सा बन चुकी है। गंगा राष्ट्र स्तर पर रजत ओर कास्य दोनो पदक जितने में कामयाब हो चुकी है वही प्रियंका राष्ट्र स्तर पर सब जूनियर वर्ग स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता है। 5 वी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। जमना भी पांचवी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिस्सा बन रही है। जमना भी राष्ट्र स्तर पर एक कास्य पदक विजेता रह चुकी है। ये खिलाड़ी 17 से 21 नवम्बर तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Source :