मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Barmer News

आदर्श संस्थान ने की आर्थिक सहायता

आदर्श संस्थान खुडासा ने सामाजिक सरोकारों के तहत शुक्रवार को हीराराम मेघवाल को 24000

WAf𝕏TGin✉🖨
आदर्श संस्थान ने की आर्थिक सहायता

बाडमेर। आदर्श संस्थान खुडासा ने सामाजिक सरोकारों के तहत शुक्रवार को हीराराम मेघवाल को 24000 रुपये की आर्थिक सहायता दी।

नोख निवासी हीराराम पुत्र मांगाराम मेगवाल टी बी का मरीज है और चार छोटे छोटे बच्चे है। घर में कोई कमाने वाला नहीं है। आदर्श संस्थान खुडासा ने पहल कर हर माह राशन के लिये एक साल के राशन के लिये 24,000 रुपये की आर्थिक सहायता की।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सुजानाराम भादू, जिला परिषद सदस्य नरसींग कड़वासरा, खुडासा सरपंच बाबूलाल मेघवाल, पूर्व सरपंच पन्नाराम भादू, आदर्श संस्थान के कोषाध्यक्ष जोगाराम सारण सोनाराम सियोल, तिलोकचंद मायला, नैनाराम गोदारा, नैनाराम खंभू, मूलाराम हुडा, नारणाराम दर्जी, मुबारक खां, अमेदाराम भादू, प्रमोद भादू सहित कई लोग उपस्थित रहे, यह जानकारी संस्थान के प्रवक्ता तेजाराम हुड्डा ने दी