GMCH STORIES

बांसवाड़ा - गायत्री मण्डल की कार्यकारिणी का पुनर्गठन,

( Read 9059 Times)

25 May 25
Share |
Print This Page

बाँसवाड़ा विगत छह दशक से वैदिक संस्कृति, सनातन परम्पराओं तथा प्राच्यविद्याओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही आध्यात्मिक जागरण के लिए समर्पित संस्था गायत्री मण्डल बांसवाड़ा के अध्यक्ष डॉ. दीपक आचार्य ने पुनर्गठित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

इसके अनुसार मनोहर जी. जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिमेष पुरोहित उपाध्यक्ष, विनोद शुक्ल सचिव, सुभाष भट्ट सहसचिव एवं अनन्त जोशी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कन्हैयालाल जोशी, कमलकान्त भट्ट, पं. विनय भट्ट, अरुण व्यास एवं चन्द्रेश व्यास शामिल किए गए हैं। अंजनी एण्ड राकेश एसोसिएट्स को वित्तीय सलाहकार नामित किया गया है।

मण्डल के संरक्षक मण्डल में पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता मुख्य संरक्षक तथा पूर्व सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी, जयेश जोशी, डॉ. दिनेश भट्ट, पं. नरहरिकान्त आर. भट्ट, ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या, शैलेन्द्र भट्ट एवं पं. विद्यासागर शुक्ल को संरक्षक मनोनीत किया गया है।

मार्गदर्शक मण्डल में लालीवाव पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज, बेणेश्वर पीठाधीश्वर गोस्वामी श्री अच्युतानन्द जी महाराज, बड़ा रामद्वारा के संत श्री रामप्रकाश जी रामस्नेही एवं द्वारिकाधीश गौधाम वृन्दावन तलवाड़ा के संत श्री रघुवीरदासजी महाराज सम्मिलित हैं।

सलाहकार मण्डल में मनोहर एच. जोशी, त्र्यम्बकेश्वर ठाकोर, चन्द्रशेखर जोशी, नगेन्द्र दोसी चावलवाला, पं. श्रीहरि शुक्ल (प्रतापगढ़) एवं डॉ. भगवतीशंकर व्यास (उदयपुर) को शामिल किया गया है।

इसी प्रकार 31 सदस्यीय विशेष आमंत्रित सदस्यों में भूपेश पाठक (बड़ौदा), ईश्वरदास वैष्णव, मधुसूदन व्यास, द्रोमिल त्रिवेदी (छींछ), पं. राकेश शुक्ल (सरेड़ी बड़ी), पं. पवन पाठक, ललित जरादी, मनोज नरहरि भट्ट, सुधीर चौबीसा, प. आशीष पण्ड्या(पिण्डारमा), डॉ. नवीन उपाध्याय, विनोद चौबीसा, हिरेन उपाध्याय, भंवर गर्ग(ठीकरिया), आशीष अधिकारी, अरविन्द पाठक, दीपक तेली, राजेश व्यास चौबीसा एवं किशोर पाठक प्रमुख हैं।

मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि गायत्री मण्डल बांसवाड़ा से संबंधित महिला शाखा और युवा शाखा, मण्डल के अन्तर्गत संचालित विभिन्न परिषदों, संस्थानों, उप समितियों, व्यवस्था समितियों, श्री पीताम्बरा आश्रम से संबंधित प्रबन्ध समिति एवं उप समितियों के पुनर्गठन आदि की घोषणा कुछ दिन में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के अन्य जिलों, प्रदेश मुख्यालय और बांसवाड़ा जिले में नगरों, बड़े कस्बों और ग्रामीण अंचलों में सदस्यता अभियान संचालित कर इनमें पृथक-पृथक शाखाओं का गठन किए जाने की योजना को शीघ्र ही अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा।

कार्यकारिणी की बैठक रविवार शाम

गायत्री मण्डल बांसवाड़ा की कार्यकारिणी की बैठक 25 मई, रविवार शाम 6.15 बजे श्री पीताम्बरा आरम में होगी। इसमें मण्डल की गतिविधियों पर चर्चा के साथ ही सदस्यता अभियान, विस्तार चरणों एवं भावी निर्माण कार्यों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like