मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

वीडियो कान्फ्रेंस एवं जनसुनवाई 12 को

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की वीडियो कान्फ्रेंस एवं जनसुनवाई 12 सितम्बर को प्रातः 11 से प्रारंभ होगी। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने

WAf𝕏TGin🖨
वीडियो कान्फ्रेंस एवं जनसुनवाई 12 को

बांसवाड़ा । राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की वीडियो कान्फ्रेंस एवं जनसुनवाई 12 सितम्बर को प्रातः 11 से प्रारंभ होगी।

जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने इस संबंध में समस्त उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं विकास अधिकारियों को इस जनसुनवाई में विचारार्थ रखे गये प्रकरणों की सूची भिजवाते हुए मामलों में जनसुनवाई से पूर्व संबंधित विभागों के साथ समीक्षा करने एवं जहां तक हो सके प्रकरणों का निस्तारण कर रिपोर्ट ऑनलाईन एवं हार्ड कॉपी में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिये हैं।

जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे प्रत्येक प्रकरण का स्वयं अध्यनन कर लेवें ताकि जनसुनवाई के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग में संबंधित उपखण्ड अधिकारी इन प्रकरणों का जवाब दें सकें।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों के संबंध में उनके अधीनस्थ विभागों से वी.सी. के माध्यम से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बकाया प्रकरणों की रिपोर्ट तीन दिवस पूर्व जिला कलक्टर कार्यालय की ई-मेल आईडी पर ऑन लाईन पर भिजवाने के निर्देश दिये हैं।