GMCH STORIES

जन्माष्टमी पर्व: शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुख्ता इंतजाम

( Read 4655 Times)

20 Aug 19
Share |
Print This Page
जन्माष्टमी पर्व: शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुख्ता इंतजाम

बांसवाड़ा । आगामी 24 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण मंदिरों में होने वाले विभिन्न आयोजनों यथा पूजा-आरती तथा कुशलबाग मैदान में सार्वजनिक मटकी फोड़ आदि कार्यक्रमों मंे कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु व्यापक इंतजाम किये गये हैं।
कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष गुप्ता ने आदेश जारी कर जन्माष्टमी पर्व के दौरान कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले मटकी फोड़ कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु संबंधित मंदिर/मण्डल व्यवस्थापक के साथ संबंधित बीट अधिकारियों को सामंजस्य स्थापित कर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ताकि कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले शरारती तत्वों पर समय रहते पाबंदी लगाई जा सके, इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर संबंधित पुलिस अधिकारी, नगर परिषद् से संबंधित इन्सपेेक्टर तथा प्रभारी अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित कराते हुए सम्पूर्ण शहर में सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी संबंधित बीट अधिकारियों, पटवारी, थानाधिकारी, तहसीलदारों, संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजन स्थलों की सतर्कता एवं सतत निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति एवं घटना की जानकारी मिलते ही दोषियों के विरूद्ध विधिसम्मत निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अपने उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करने के आदेश दिये हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like