GMCH STORIES

विश्व पृथ्वी दिवस पर हुआ आयोजन

( Read 8506 Times)

23 Apr 19
Share |
Print This Page
विश्व पृथ्वी दिवस पर हुआ आयोजन

बांसवाड़ा  /  विश्व पृथ्वी दिवस का जिला स्तरीय समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय, लोधा मंे जिला कलक्टर आशीष गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान उन्होंने कल्पवृक्ष का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित पेन्टिंग, निबंध तथा क्विज़ प्रतियोगिता मंे विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम मंे मुख्य अतिथि कलक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि धरती की सुन्दरता इसकी हरियाली से है। हम अधिकाधिक पौधारोपण कर इसको हरा-भरा बनाए। उन्होनंे पानी को मूल्यवान बताते हुए इसको बचाने का आह्वान किया। 

अध्यक्षता करते हुए उप वन संरक्षक सुगनाराम जाट ने पृथ्वी दिवस की थीम ‘‘प्रजातियों को बचाएं’’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खाद्य श्रृंखला में एक कड़ी भी टूटती है तो इसका असर सभी घटको पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि वनस्पति हो या जीव-जन्तु हमें सभी को बचाना है।

विशिष्ट अतिथि नवोदय के प्राचार्य महेन्द्र बडसीवाल ने कहा कि पृथ्वी को बचाना बहुत जरूरी है ये बचेगी तो हमारा अस्तित्व रहेगा। 

कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी चेतन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

आरम्भ में सहायक वन संरक्षक शौदा हुसैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला कलक्टर ने कल्पवृक्ष लगाकर किया। 

इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत उपवन संरक्षक सुगनाराम जाट, प्रशिक्षु आई.एफ.एस. चेतन कुमार, नवोदय प्राचार्य महेन्द्र बरसीवाल, सहायक वन संरक्षक शैदा हुसैन व दिलीप सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी विश्वेन्द्र सिंह, घनश्याम सिंह सिसोदिया व कुलदीप सिंह आदि ने किया। इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों को सकोरे बांटे गये। इस अवसर पर क्विज़ प्रतियोगिता का संयोजन दीपक द्विवेदी ने किया।  आभार सहायक वन संरक्षक दिलीपसिंह व एस. खान ने माना।  


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like