GMCH STORIES

अनूठे नवाचारों का लोकतंत्र महोत्सव

( Read 6855 Times)

23 Apr 19
Share |
Print This Page
अनूठे नवाचारों का लोकतंत्र महोत्सव

बांसवाड़ा / लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा अनूठे नवाचारों का लोकतंत्र महोत्सव होगा। निर्वाचन विभाग द्वारा नवाचार के रूप में जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आदर्श मतदान केन्द्र तथा महिला कार्मिक मतदान केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। इन मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बांसवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए मतदान केन्द्रों का निर्धारण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। 

पांच केन्द्रों पर सभी कार्मिक होंगी महिलाएंः 

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आशीष गुप्ता ने बताया कि लोकतंत्र के उत्सव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दृष्टि से महिला कार्मिक मतदान केन्द्र स्थापित करने का नवाचार किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र ऐसा होगा जहां पर पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी व अन्य तीनों सहायक कार्मिक महिलाएं ही होंगी। साथ ही इन मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी नियुक्त किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में घाटोल विधान सभा के राजकीय श्री एकलिंगनाथ वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, गनोड़ा के बायां भाग में, गढ़ी विधान सभा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वजवाना के बायां भाग में, बांसवाड़ा विधान सभा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चंद्रपोल गेट के दायां भाग, बागीदौरा विधान सभा के राजकीय  उच्च माध्यमिक विद्यालय, बागीदौरा के बायां भाग एवं कुशलगढ़ विधान सभा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुशलगढ़ के बायां भाग को महिला मतदान केन्द्र घोषित किया गया है। 

आदर्श मतदान केन्द्र पर होंगी विशिष्ट सुविधाएंः

निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशिष्ट सुविधाओं युक्त एक आदर्श मतदान केन्द्र बनाया जा रहा है। इसके तहत घाटोल विधानसभा के राजकीय श्री एकलिंगनाथ वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, गनोड़ा के दायां भाग में, गढ़ी विधानसभा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वजवाना के दायां भाग में, बांसवाड़ा विधानसभा के नूतन उमावि के उप्रावि केप्पस के दायें भाग में, बागीदौरा विधानसभा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बागीदौरा के दायें भाग तथा कुशलगढ़ विधानसभा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुशलगढ़ के दायां भाग में आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित होंगे।

आदर्श मतदान केन्द्र पर उत्सवी माहौल में होगा स्वागत: 

आदर्श मतदान केन्द्र आकर्षक प्रवेश द्वार व स्वागत द्वार के साथ दो दरवाजों वाला होगा। एक दरवाजा प्रवेश व दूसरा निकासी द्वार होगा। मतदान केन्द्र के पूरे भवन पर आकर्षक रंगरोगन के साथ-साथ फर्रियों, गुब्बारों इत्यादि से साज-सज्जा की जाएगी तथा यहां पहुंचने वाले मतदाताओं का उत्सवी माहौल में स्वागत किया जाएगा। केन्द्र पर महिला व पुरुष शौचालय की अलग-अलग व्यवस्था होगी वहीं मतदाताओं के लिए शुद्ध पेयजल, मतदान की प्रतीक्षा में खड़े मतदाताओं के लिए छाया की व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार दिव्यांगजनों के लिए रेंप व सहायक उपकरण जैसे व्हील चौयर तथा बुजुर्गों के लिए बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था होगी। मतदान केन्द्र पर बिजली, पंखों की व्यवस्था के साथ सभी प्रकार के उचित साइन बोर्ड व बेरिकेटिंग की व्यवस्था होगी। इसके साथ-साथ आगंतुक मतदाताओं के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के साथ पानी पिलाने के लिए स्वयंसेवक नियुक्त किए जाएंगे। आदर्श मतदान केन्द्र पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं व साज सज्जा की डिजाईनिंग का कार्य जारी है।   


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like